शराब बंदी के लिए प्रदेश की महिलाएं पूछती है क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा – सच्चिदानंद
पाटन। भारतीय जनता पार्टी मध्यमण्डल की बैठक रेस्ट हाउस पाटन में आयोजित किया गया था l जिसमे बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक विषयो पर चर्चा किया गया l बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री पवनसाय जी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने में पार्टी के कार्यकर्ता अपनी महती भूमिका का निर्वहन करे l अंतिम पंक्ति के लोगो तक केंद्र सरकार की मूलभूत योजनावो को पहुंचाने में मदद करे l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच गांव गरीब किसान को लाभ पहुंचाकर उसके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है l केंद्र की हरेक योजना का लाभ प्रदेश की हर जनता को मिले इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी जवाबदारी से काम करे l मेरा बूथ सबसे मजबूत इसको मूलमंत्र मानकर अपने बूथ में भाजपा कैसे जीतेगी इस पर चिंतन करे l शक्तिकेन्द्र, बूथ और पन्ना प्रभारी की रचना को पूर्ण कर लेवे l बूथ जीता चुनाव जीता इस ओर काम करे l विधानसभा में जीत की शुरुवात पाटन विधानसभा से शुरू होनी है इसलिए कार्यकर्ता अपने मिशन में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ भिड़ जाए l

बैठक को सम्बोधित करते हुए जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता लाखो के बराबर है किसी से कमजोर नही है l भय, भूख, भ्रटाचार और आतंक का पर्याय बन चुकी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरे जोश में है l मैदान में उतरने से पहले अपनी बूथ संरचना की पूरी तैयारी कर लेवे l जितेंद्र वर्मा के द्वारा प्रस्ताव लाया गया जिसमें बेमेतरा जिला के बिरनपुर गांव में हुए जघन्य हत्याकांड में साहू समाज के होनहार बेटा भुनेश्वर साहू का तथाकथित जेहादी विचारधारा के लोगो ने हत्या कर दिया l जिसके लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दस लाख की राशि और शासकीय नौकरी देने की बात कही l यही वह मुख्यमंत्री है जिसने लखीमपुर में जाकर किसानों को पचास पचास रुपये देकर आये थे और अपने स्वयं के प्रदेश में घटित घटना में सिर्फ दस लाख देना परिवार के साथ सिर्फ मजाक है l भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि सहायता राशि के रूप में एक करोड़ रुपये एवं जिस प्रकार से स्व महेंद्र कर्मा के मृत्यु उपरांत उसके परिवार को राजपत्रित अधिकारी की नौकरी प्रदान किया था उसी प्रकार भुनेश्वर साहू के परिवार को राजपत्रित अधिकारी की नौकरी दिया जाय साथ ही दोषियों को फांसी मिले ऐसा समिति गठित करे l

राजीव अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाए l सरकार में आने से पहले गंगाजल की कसम खाकर अपने जनघोषणा पत्र में किये गए छत्तीसवादों को पूरा करने का वचन दिया था l आज साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी कोई भी घोषणा धरातल पर दिखाई नही देता l छत्तीसगढ़ को कर्जा में डालकर खुद घी पीने का काम भूपेश सरकार कर रही है l जनता त्रस्त है कांग्रेस के लोग मस्त है l चारो तरह भय का वातावरण बनाकर अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर शासन जारी है l बैठक में अपने विचार रखते हुए सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि परिवर्तन की बेला है अपने कार्यव्यो से एक इंच भी पीछे नही रहना है l अभी तक शक्तिकेन्द्र तक गया हूं आगे बूथ स्तर तक जाकर पन्ना प्रभारी तक काम खड़ा करूँगा l प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलावो के साथ जो विश्वास घात करने का काम किया हैl शराब बंदी का नारा लगाकर सत्ता में आई और आने के बाद अपने वादे को भूल गयी महिलाएं पूछती है कहा गया तेरा वादा कहा गयी तेरी गंगाजल कसमें कहा गयी l समय आने दे भूपेश जी जो आपको सर आंखों पर बिठा सकती है वही सत्ता से भगा भी सकती है l आज पूरा प्रदेश के कर्मचारी वर्ग हड़ताल में जा रहे है शासन का काम अव्यवस्थित हो चुका है l ये कांग्रेस शासन की नाकामी का जीता जागता उदाहरण है l हर वर्ग नाखुश है l प्रदेश में चारो तरफ भयावह स्थिति बन चुकी है l भाजपा पार्टी संस्कारवान पार्टी है जो बोलती है वो करती है l छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक गरीबो के कल्याण के लिए कार्य करते रही है l भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर श्रीमती दिव्या कलिहारी, जिलामंत्री चन्द्रिका साहू, हर प्रसाद आडिल उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति के मनोनयन पश्चात मध्यमण्डल के द्वारा सम्मान किया गया l बैठक का संचालन हरिशंकर साहू महामंत्री एवं आभार प्रर्शन खेमलाल साहू मण्डल अध्यक्ष ने किया l

बैठक में प्रमुख रूप से पवन साय प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री, राजीव अग्रवाल प्रभारी जिला भाजपा दुर्ग, जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, सच्चिदानंद उपासने प्रभारी पाटन विधान सभा, श्रीमती दिव्या साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमति हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, लालेश्वर साहू दक्षिण मण्डल अध्यक्ष, लोकमनी चन्द्राकर उत्तर मण्डल अध्यक्ष, छगन साहू मण्डल प्रभारी, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, हरप्रसाद अडिल उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, श्रीमती चन्द्रिका साहू जिला मंत्री, शरद बघेल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, हरि शंकर साहू, विनय चन्द्राकर मण्डल महामंत्रिद्वय, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष, दिनेश साहू उपाध्यक्ष, हर्ष भाले उपाध्यक्ष, होरीलाल देवांगन कोशाध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा, देवानंद निषाद, संतोष घिरवानी मंत्री, कुणाल शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा, रामनारायण साहू अध्यक्ष किसान मोर्चा, पारखत साहू अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, श्रीमति ज्योति चोपड़ा कन्या शक्ति, शक्तिकेन्द्र प्राभारी गन टीकाराम देवांगन पतोरा, डॉ सुरेश साहू बोदल, दामोदर चक्रधारी तेली गुंडरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक सह संयोजकगन देवचरण कौशल, रमेश देवांगन, महेंद्र साहू, जय वर्मा, प्रेमसागर वंशी, सुनील वर्मा, गजेंद्र सिन्हा, सरजू मरकाम, छबिश्याम देवांगन, संतोष वर्मा , बलवंत वर्मा, मनेंद्रदास वैष्णव, महेंद्र यदु, ज्योतिप्रकाश साहू, मन्थिर साहू पोषण साहू, नेतराम साहू, समीर बंछोर, भास्कर वर्मा, खोरबाहर साहू, शशिकांत देवांगन, बाबा वर्मा, केशव बंछोर, देवेंद्र साहू, यशवंत साहू, डगेश्वर वर्मा, ध्रुव कुमार वर्मा, सुजान सिंह वर्मा, संतराम साहू, नारायण पटेल, शत्रुहन साहू, भजनलाल साहू, रामनरेश साहू, भगवती साहू, लीलाधर साहू, शुभम सोनवानी, मिनेश्वर साहू , पुष्कर साहू, योगेश सोनवानी, अजयदास वैष्णव, नारायण वर्मा, रेखराम, शंकर यदु, संतराम यादव, मिलन देवांगन, यशवत सेन, जयंत भाले, कमलनारायण साहू, लेखक नायक, रेखराम साहू, मोहित साहू, टिकेंद्र यादव, हिरामन कौशिक, यशवंत साहू, जगनू साहू, धनेश यादव, जोहन नायक, धनुष राम यदु, रोशन यदु, शिवकुमार साहू, राजेन्द्र वर्मा, पालूराम साहू, श्रीमति ललित साहू, यतेश्वर गोस्वामी, बेनीराम साहू, आकाश तिवारी, ओमप्रकाश साहू, विष्णु, नोहर सिंह बघेल, नारायण रात्रे, नम्मू साहू, चित्रसेन साहू, हरिशंकर साहू, यमन कुमार मडरिया, रेखराम साहू, लक्षमण साहू, संतोष साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

