पाटन.। रात्रि गस्त के दौरान मिले संदिग्धों से पूछताछ दौरान सोलर पंप, केवल तार चोरी में संलिप्तता ज्ञात। चोरी के फेसिंग तार, केवल वायर एवं बिजली तार खरीदने वाले 03 कबाड़ी व्यापारियों को भी किया गया गिरफ्तार। सौर ऊर्जा प्लेट वाले खेत में आरोपियों द्वारा रेकी के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर पुलिस को मिली सफल
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि क्षेत्र में केवल वायर चोरी होने की सूचना लगातार मिल रही थी. जिसे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनंत कुमार साहू के निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन श्री देवाश सिंह राठौर के नेतृत्व में चोरों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी ऐनु कुमार देवांगन, थाना रानीतराई को निर्देशित किया गया था।
बीते रात्रि गस्त दौरान ग्राम कुमगुण्डरा के खेत में लगे सोलर प्लेट के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति घूमते जनर आने पर उसे घेराबंदी कर थाना रानीतराई पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। संदेहियों से पूछताछ करने पर अपना नाम बिरेन्द्र देवार पिता भोला प्रसाद एवं छोटू देवार पिता दीपचंद देवार निवासी जामगाव (आर) का रहने वाला बताया, रात्रि में रोड से लगा घूमने खेत तरफ घूमने के संबंध में पूछताछ करने दौरान उचित जवाब नहीं देने से संदेह के आधार पर थाना रानीतराई में लाकर बारिकी से पूछताछ करने पर ग्राम बरबसपुर में खेत में लगे सोलर पंप केवल वायर ग्राम करेला के शासकीय चारागाह में लगे केवल वायर एवं ग्राम भरत से कुमगुण्डरा जाने के रोड बाघ के पास नर्सरी में लगे एल्युमिनियम का फेसिंग तार को काटकर चोटी करना स्वीकार किये। केवल वायर के तार को जलाकर कॉपर करीब 16 किलो को ग्राम टेमरी के रामू कबाड़ी के पास 400/ रू. प्रति किलों के दर से बिकी करना एवं कुमगुण्डरा बांध के पास नर्सरी से चोरी किये हुये फैसिंग तार को ग्राम असोगा में इन्द्र कुमार बंजारे, कबाड़ी वाले के पास 10,000 रु. में बिक्री करना बताया।
जिस पर से चोरी के केवल कॉपर वायर खरीदने वाले कबाड़ी रामू धनकर पिता रायसिंह धनकर निवासी ग्राम टेमरी से 16 किलो कॉपर वायर एवं ग्राम असोगा के इन्दा कबाड़ी दुकान में इन्द्र कुमार बंजारे के पास से 20 मीटर फेसिंग तार एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का कुदाली, पेचकस, पेचिस बरामद कर जप्त किया गया।
इसी क्रम में बैंकिंग के दौरान ग्राम औसर में सूचना पर इन्द्रसेन पटेल, कबाड़ी वाले
के पास से 25 नग एल्युमिनियम टीएल बिजली तार एवं 10 किलो केवल वायर का कॉपर मिलने पर
कबाड़ी इन्द्रसेन पटेल के विरुद्ध पारा 41(1+4) जाफौ 379 भादवि के तहत् ग्राम भरर के घनश्याम साहू पिता जीवन साहू के कब्जे से 50-50 मीटर के 05 मण्डल एल्युमिनियम टीएल बिजली तार मिलने पर,चोटी के संदेह पर जप्त कर पारा 41(1+4) जाफौ / 379 मादवि के तहत जप्त कर आरोपीगणों को आज दिनांक 15:04 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवागन, सहायक उप निरीक्षक रेमन साहू, नकुल राम ठाकुर, प्रधान आरक्षक लोकेश लहरी. आरक्षक धनंजय सिन्हा, अखिलेश शर्मा, गौरव पाण्डेय, तुकाराम निर्मलकर, तुलेश धनकर, सागर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
.
