बीरनपुर गांव के मकान में आग लगाने वाले पांच आरोपियों को पकड़ने में पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली*

*बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं,कि दिनांक 10.04 .2023 को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया था। उपरोक्त घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान निम्न सूची अनुसार आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी जोड़ी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गण का नाम 1. अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ 2.प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ 3. संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम 4. प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ 5.दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *