- घुघवा (क)मे बचत बैंक का शुभारंभ हुआ
पाटन।छग की सरकार किसानो का 20 क्विटल धान खरीदी करेगी जो मुख्यमंत्री के दूरगामी सोच का परिणाम है।सरकार किसानो व मजदूर के विकास के लिये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समुचित विकास कर रही है। मुख़्यमन्त्री के सोच के अनुरूप प्रदेश का विकास हो रहा है।यह बातें मुख्यमंत्री के ओ एस.डी.आशीष वर्मा ने सेवा सहकारी समिति पहडोर द्वारा घुघवा (क) में बचत बैंक का शुभारम्भ व भूमिपूजन कार्यक्रम को मुख्यतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। छग अपैक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाक़ुर ने कहा कि पूरे देश मे सर्वाधिक धान का मूल्य छग में मिलता है।छग की सरकार किसान हितैसी सरकार है। बुधवार को धान खरीदी के उपकेंद्र घुघवा(क्) में बचत काउंटर , खाद बीज नगदी का सुभारम्भ कर 5 हितग्राहियों का खाता खोला गया एवं केसीसी लोन राजेंद्र साहू द्वारा 7 किसानों को केसीसी लोन का चेक दिया गया । सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक हेमंत तिवारी द्वारा खरीदी केंद्र घुघवा के लिए किसान कुटी चबूतरा निर्माण एवं बोंड्रीवाल की मांग कि जिस पर आश्वासन देते हुए कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कि आपका कार्य जल्द ही पूरा होगा। पहडोर धान खरीदी केंद्र में सीमेंटीकरण का भूमिपूजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख़्यमंत्री के ओ एस.डी असीस वर्मा थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र साहू अध्यक्ष जिला सरकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग ने की।वि्शेष अतिथि कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू ,अपैक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर , जनपद सदस्य डॉगेश्वरी धनकर ,सरपंच लोकेश साहू देवेंद्र साहू सेवा सहकारी समिति पंहडोर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समिति प्रबंधक हेमंत तिवारी धनुष साहू हेमलता साहू, गंगाराम साहू, देवेंद्र साहू, लोकश साहू, ठकेन्द्र धनकर, नीति दीवान, रमेश कुर्रे, धर्मेन्द्र वर्मा,पुराणिक नायक, शोभाराम वर्मा,अनिता यादव, प्रभा साहू, हनी तिवारी हेमलता साहू राजू साहू भगवानी राम साहू, दीपक् शर्मा पवन द्विवेदी, अवधेश शर्मा, पुनीत रूपेश चन्द्राकर, ,टेकसिंह पारकर, तोरण लाल ,भागवत वर्मा,जनक साहु सहित ग्रामीण व किसान उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सेवा सहकारी समिति पहन्डोर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी ने किया।
