जिला सिरजन के नये पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,वरिष्ठ साहित्यकार नूतन साहू को प्रधान संरक्षक का मिला दायित्व

खबर हेमंत तिवारी

राजिम (पाण्डुका)/जिला सिरजन लोक कला एवं साहित्य संस्था गरियाबंद का त्रैमासिक बैठक छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल घटारानी धाम धसकुल में 11अप्रेल मंगलवार को आहूत किया गया जिसमें प्रदेशाध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू भिलाई और केन्द्रीय प्रतिनिधि डॉ ईश्वर तारक की उपस्थिति में जिले के सभी विधाओं के कलाकार उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया इसमें ठाकुर राम साहू बाबूलाल साहू नंदकुमार मुन्ना लाल ध्रुव दौलत यादव तुलेश्वर घृतलहरे गिरवर ध्रुव रुप दास मानिकपुरी कुमार साहू दसरथ तारक हीरा चक्रधारी जयसिंह दीवान माखन लाल साहू नरोत्तम ध्रुव केश राम ध्रुव मनी राम कंवर तीजु राम तोरण गंधर्व पुजारी संत राम ध्रुव दूकालू राम ध्रुव डिगेश्वरी गंधर्व समेत पण्डवानी नाचा लोक कला मंच सुआ नृत्य जसगीत सतनाम मंगल भजन पंथी आदि विधाओं के कलाकारों की उपस्थिति में प्रधान संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार सेवा निवृत्त करारोपण अधिकारी नूतन साहू जिला सिरजन के संस्थापक गौकरण मानिकपुरी को संरक्षक और मिडिया प्रभारी अध्यक्ष सेवक ठाकुर उपाध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी कोषाध्यक्ष चैतू राम तारक सचिव चुम्मन सिन्हा सहसचिव यश कुमार साहू संचालक खेम निषाद और डॉ डोमन साहू को जन सूचना अधिकारी मनोनीत किया गया हैइस महती बैठक का संचालन प्रदेश सिरजन के केन्द्रीय प्रतिनिधि डॉ ईश्वर तारक और मिडिया प्रभारी गौकरण मानिकपुरी ने किया इस अवसर पर घटारानी धाम धसकुल प्रांगण पर वरिष्ठ मंदिर पुजारी धनसिंग ध्रुव ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित कर सबके लिए माता से मंगल कामना किया मिडिया प्रभारी गौकरण मानिकपुरी ने बताया कि तीन वर्षों के लिए हुए मनोनयन बैठक में गत वर्षों का आय व्यय विवरणसहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार किया गया तथा प्रदेशाध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू भिलाई ने सबको बधाई देते हुए संगठन को मजबूत विस्तृत करने की बात कही तथा आभार व्यक्त अध्यक्ष सेवक ठाकुर के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *