सुरेगांव में आत्मानंद हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मिली स्वीकृति, प्रवेश प्रारंभ

देवरीबंगला / संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने सुरेगांव में आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिंदी मीडियम विद्यालय की स्वीकृति हुई है। आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खुलने से क्षेत्र के 40 से अधिक गांव के गरीब छात्र छात्राओं को लाभ होगा। प्राचार्य शोभाराम ठाकुर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023 24 के लिए कक्षा पहली से 12वीं के छात्र छात्राओं का प्रवेश प्रारंभ हो गया है उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरेगांव में आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि ग्रामीण लगातार सुरेगांव में आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय की मांग कर रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में संसदीय सचिव का प्रयास सराहनीय है। सरपंच विष्णु नेताम, पुष्पा साहू, भावना नायक, जनपद सदस्य डीपिका देशलहरा, शिवकुमार देशमुख, लखन यादव, इंदरमन देशमुख,डेरहाराम रावटे, राजीव देशमुख, कलिन ठाकुर, प्रेमा देशमुख, मंडी सदस्य भूपेश नायक, ढालसिंह देवांगन ने प्रदेश सरकार के निर्णय को लोकहित ने बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *