र्14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 05बजे तक रानीतराई के बाजार चौक के पास व्यवसायिक परिसर के मैदान में बड़े धूमधाम के साथ भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधिसत्व विश्व के ज्ञान वान प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न परम पूज्य डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के 132वी जयंती मनाई जाएगी इस अवसर पर संविधान प्रेमियों के द्वारा डा बाबा साहेब आंबेडकर के विचारो और उनके द्वारा भारत के लिए किए योगदान को सभा के माध्यम से आम जनता को बताया जायेगा कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के समाज सेवी राजेंद्र बघेल के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसमे पाटन विधान सभा क्षेत्र के अनेकों गांवों के सभी वर्गों के लोग सम्मलित होंगे l
