भगवान परशुराम शोभायात्रा तैयारी के लिए विप्र जनों की बैठक आयोजित

रायपुर, भगवान परशुराम शोभायात्रा की तैयारी के लिए विप्र समाज के कार्यरत संगठन प्रमुखों की बैठक आशीर्वाद भवन के सभागार में आहूत की गई । लगातार 4 घंटे तक चली बैठक में उपस्थित विप्र जनों ने अपने सुझाव एवं विचार दिए । * सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार *श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव विराट ब्रह्म शोभायात्रा* के लिए विप्र जन 23 अप्रैल को सायं 4:00 बजे धरना स्थल बुढ़ापारा में एकत्र होंगे ।जहां से शोभा यात्रा निकलेगी । शोभायात्रा धरना स्थल से बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, कोतवाली ,मालवीय रोड ,जयस्तंभ चौक, तत्यापारा, कंकाली पारा, बुढेश्वर मंदिर होते हुए धरना स्थल पर वापसी होगी । जहां समापन होगा ।बैठक में मुख्य रूप से ललित मिश्रा ,अरुण शुक्ला, अमृतलाल बिल्थरे ,विनय तिवारी, प्रहलाद मिश्रा, दशरथ शुक्ला, सुरेश शुक्ला ,नीलकंठ त्रिपाठी, अमरनाथ त्यागी, कीर्ति व्यास, लक्ष्मण सतपथी, दिनेश शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, सुनीता चन्सोरिया ,योगेश तिवारी, प्रमोद शुक्ला ,रविंद्र नाथ मिश्रा, जगदीश तिवारी, रज्जन अग्निहोत्री, शरद तिवारी, मनीष मिश्रा ,सुनील बाजारी, किशन बाजारी ,मुन्ना मिश्रा, सोनू तिवारी, गोवर्धन शर्मा ,ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, अशोक शर्मा, पं ऋषि तिवारी, श्याम दुबे ,आर मुरली ,नितिन झा सहित सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *