उतई । सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली और समाज को नई दिशा देने वाली श्रद्धा साहू पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए उठा रही है नई कदम। श्रद्धा साहू समाजसेवी के द्वारा तहसील स्तरीय करमा महोत्सव अर्जुदा में जनमानस को पानी पिलाने में अपनी महती योगदान दिया बहुत ही अद्भुत सरल सहज और परिश्रमी व्यक्तित्व प्रतिभा के धनी अकेली महिला होकर लगभग 5000 लोगों को पानी पिलाने में अपना मार्गदर्शन एवं स्वयं गिलास में पानी भरकर लोगों को प्यास बुझाने में अपनी अथक मेहनत सेवा भाव के साथ परिश्रम किया ।इसकी इस जज्बे को सलाम करता हूं श्रीमती श्रद्धा साहू पूरे छत्तीसगढ़ में जैसे ज़िला राजनांदगांव धमतरी बलौदा बाजार, दंतेवाड़ा, दुर्ग बालोद, अंबिकापुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा में अब तक बर्तन बैंक की स्थापना हो चुकी है।प्लास्टिक मुक्त अभियान के अग्रणी कार्यकर्ता है उनकी विचारों में संस्कारों में हमारी भारतीय सभ्य संस्कृति पर्यावरण प्रदूषण ना हो और देवी-देवताओं पर किसी प्लास्टिक में भोग ना लगाया जाए इन विचारों से जन जन तक बताने का प्रयास कर रही है अपनी स्वयं की खरीदी से 500 गिलास निशुल्क सामाजिक कार्यक्रम में पानी पिलाने के लिए प्रदान करते हैं। श्रद्धा साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरपोटी दुर्ग के निवासी हैं एवं वर्तमान में सदस्य बाल कल्याण समिति प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट के पावर महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग पदस्थ है महिलाओं के प्रेरणा स्रोत श्रद्धा साहू हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहती है।

5000 साहू समाज के लोगों को बिना डिस्पोजल के गिलास से पानी और प्लेट्स से खाना खिलाया गया यह भी एक रिकार्ड है। श्रद्धा साहू ने बर्तन बैंक 10 जुलाई 2017 से प्रारंभ किया गया ,और अब तक 125 जगह आयोजन में भाग लेकर जागरूकता किया जा चुका है।इनके इस सेवा भाव को लेखनी साहू भिलाई (चीचा), चंद्रहास साहू, दानेश्वर यादव श्रवण यादव अनूप यादव दौलत राम यादव, जीतू चंद्राकर, भारती साहू, सावित्री सिन्हा, उग्रसेन साहू योगिता साहू, अर्चना यादव लल्ली साहू (बोरसी) अर्जुंदा तहसील के उमाशंकर साहू, तहसील प्रचार मंत्री चंद्रहास साहू सहित साहू समाज व अन्य समाज के लोगो ने सराहा है।
