पीड़ित परिवार को 50 लाख मुवावजा की मांग कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप किया गया
13 अप्रैल को कैंडल मार्च में सर्व हिन्दू समाज को शामिल होने किया अपील
साहू समाज मृतक परिवार को न्याय दिलाने सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार
जिला साहू संघ दुर्ग मृतक के परिजनों को 51 हजार सहयोग राशि देने हुआ प्रस्ताव
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा (साजा) में ग्राम बिरनपुर में साहू समाज के बेटा भुवनेश्वर साहू की नृशंस हत्या के विरोध में दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे उक्त घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई।
जिला साहू संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस नृसंश हत्या से पूरा समाज आक्रोशित एवं आहत है। ये हमला पूरे साहू समाज के ऊपर हुआ है, शासन द्वारा पीड़ित परिवार को अतिशीघ्र उचित न्याय मिले।
उन्होने कहा कि अब साहू समाज चुप नही बैठेगा इस घटना से पूरे छत्तीसगढ़ के साहू समाज क्रोधित एवं उदेलित है अब साहू को अगर सड़क की भी लड़ाई लड़नी पड़े तो तैयार है।
शाम को साहू सदन में जिले की आवश्यक बैठक हुई एवं शोक सभा का आयोजन किया गया ।

उक्त बैठक जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा 13 अप्रैल दिन गुरुवार को शाम 5.00 बजे कैंडल मार्च निकाला जायेगा जो साहू सदन केलाबाड़ी से गांधी पुतला तक जाएगी वहाँ शोक सभा का आयोजन होगा।पीड़ित परिवार को जिला साहू संघ द्वारा 51 हजार सहयोग राशि देने प्रस्ताव पारित किया गया। जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने शोक सभा मे सर्व हिन्दू समाज को शामिल होने की अपील भी किया है।
आज के बैठक में दुर्ग जिला साहू संघ अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, जिला साहू संघ सलाहकार श्री भीखम साहू, रमेश साहू ,महासचिव राकेश साहू समन्वयक यतीश साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप साहू, मीडिया प्रभारी राकेश साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती देवश्री साहू, छात्रावास अधीक्षक सुनील साहू, कार्यालय सचिव चंद्रकांत, युवा प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश साहू, दुर्ग तहसील अध्यक्ष श्री पोषण साहू, खिलावन साहू
मुकेश साहू, अनिल साहू, चंद्रकांत साहू, रघुवीर साहू, बाबूलाल साहू,प्रवीण साहू, रूपेश साहू, भूषण साहू, गौरव साहू, मुरली साहू,नवीन साहू, सोनू साहू, प्रेम साहू, शुभम् साहू, कुंदन साहू, तोषण साहू, आदि उपस्थित थे।
