भुवनेश्वर साहू हत्याकांड के विरोध में उतई नगर पूरी तरह बंद रहा

रोशन सिंह@उतई ।भारतीय जनता पार्टी उतई,व्यापारी संघ,विश्व हिंदू परिषद,बजरंगदल,सर्व हिंदू समाज,एवं आम लोगों की अपील का असर उतई नगर में व्यापक रूप से देखने को मिला। बेमेतरा(साजा) के बीरनपुर की घटना का जगह-जगह हो रहा विरोध हुआ। उतई नगर भी पूरी तरह बंद रहा। भाजपा कार्यकर्ता,व्यापारी,व दुकानदारों ने दिया पूरा समर्थन।
साजा के बीरनपुर में हिंसा में एक युवक की हुई हत्या तथा पुलिस वाले पर किए पथराव के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान पर उतई नगर बंद दुकानदारों का समर्थन मिला।
उतई मंडल के भाजपाइयों ने उतई नगर को बंद करवाने में पूरी तरह सफल भारी संख्या में सुबह से ही भाजपाई छतीसगढ़ बंद के समर्थन में लगे हुवें थे। जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,पार्षद सतीश चंद्रकार,भीमसेन सिन्हा, नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू,चंदू देवांगन, रूपेश पारख,नरेंद्र साहू,आशीष साहू,सतीश पारख,द्रोण साहू,शुभम यदु,शुभम वर्मा,नितेश पारख,रूपनारायण शर्मा,दीपक मारकंडेय,राकेश देवांगन, रामखिलावन साहू,सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *