जामगांव-आर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 09.03.2023 को प्रार्थी लीलाधार साहू अपने खेत से पाईप निकलने गया था वहां से वापस घर आकर आराम कर रहा था शाम करीब 05.30 बजे उनके गांव का रोमनाथ साहू कुलदीप साहू और उनके साथी पुरानी रंजिश की बातों को लेकर सभी एक राय होकर लीलाधार साहू के ऊपर हमला करने की तैयारी के साथ रोमनाथ उर्फ रोमू साहू अपने हाथ में स्टील का हैंड स्टीक लेकर लीलाधार साहू को मारने के लिए घर अंदर घुस गये और लीलाधार साहू का नाम लेकर तुम कह हो आज तुमको और तुम्हारे पुरे परिवार को नहीं छोड़गे कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते मारने की तैयारी के साथ घर अंदर घुस गये और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे लीलाधार साहू द्वारा जोर जो से चिल्लाये तो चारों गिरते पड़ते भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना घटित करने के बाद आरोपीगण फरार हो गये थे आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी राधेश्याम जुर्री के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपीयों के लगातार पतासाजी की जा रही थी मुखबीर सूचना पर आज दिनांक 10.04.2023 को टीम रीवागहन को आरोपीयों को रीवागहन में पकड़ा गया आरोपी रोमनाथ उर्फ रामू साहू के कब्जे से हैंडस्टीक जप्त किया गया. आज दिनांक 10.04.2023 को गिरफ्तार कर आरोपी को रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम जुर्री, सउनि जितेन्द्र चंद्राकर, आरक्षक 855 श्रवण साहू, आरक्षक 1630 महेन्द्र बंजारे, आरक्षक 1635 भीषम करैत का विशेष भूमिका रहा हैं।
घर अंदर घुसकर हेडस्टीक एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
