अरसनारा परिक्षेत्र के ग्राम चुनकट्टा,छाटा,देमार,देवादा,बठेना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कर्मा जयंती समारोह


पाटन। भक्त माता कर्मा की 1007 वीं जयंती समारोह आज अरसनारा परिक्षेत्र के ग्राम चुनकट्टा,छाटा,देमार,देवादा,बठेना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज की महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई एवं कृष्ण कर्मा की आरती पूजा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील साहू संघ पाटन महासचिव खेम लाल साहू ने कहा अपने बच्चों को स्कूल की शिक्षा के साथ-साथ उन्हें संस्कार की शिक्षा भी दें। पाश्चात्य संस्कृति और सभ्यता के कारण लोग अपनी संस्कृति और संस्कार एवं परिवार से अलग हो रहे है। कर्मा जयंती के माध्यम से लोगों को सामाजिक सन्देश देकर उन्हें संस्कार और संस्कृति के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर कर विभिन्न रचनात्मक कार्य कर रहे है।

परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने भक्त माता कर्मा की जीवन परिचय बताते हुए कहा कि माता कर्मा ने त्याग और तपस्या से समाज को संगठित किया।
अतिथियों ने ग्राम गातापार में 21 एवं 22 अप्रैल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामुहिक आदर्श विवाह में शामिल होने न्योता भी दिया।
कार्यक्रम को जिला साहू संघ दुर्ग कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र साहू,मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी,परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष उषा साहू,कौशल बनपेला,न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कृष्ण कुमार साहू ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *