।। राजिम।/ अंचल के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कौंदकेरा में बिजली विभाग के द्वारा लगभग हर रोज बिजली 2 से 4 घण्टे के अंतराल में बिजली कटौती करने से ग्रामीणों व किसानों में भारी नाराजगी हैं। वही किसानों ने बताया कि इन दिनों खेतों में धान की फसल लगीं हैं। शुरू से ही इस बार बिजली कटौती व लो वोल्टेज सप्लाई से बोरवेल की धार पतली होने के साथ साथ घरों में भी बिजली की रौशनी कम हैं। साथ ही नल कनेक्शन में भी गर्मी के दिनों में पानी की समस्या हो रहीं हैं। कूलर, पंखों में भी लो वोल्टेज सप्लाई के कारण गांव ग्रामीणों में भारी के नाराजगी हैं। किसानों को पानी के लिए इस क्षेत्र में ज्यादा परेशानी हो रहीं हैं। सबसे ज्यादा देवरी खार, रोहिना खार, बहेरापाल खार, भैंसातरा खार, कौंदकेरा ऊपर खार, ताला खार, बन्धया खार में ट्रांसफॉमर में भी सप्लाई कम होने से बोरवेल से पानी की धार कम हो गई हैं। जिससे खेतों में पानी सिंचाई नहीं होने के कारण धान की फसल मुरझाने लगे हैं। किसान लोमश साहू, कोमल साहू ने बताया कि बिजली विभाग कौंदकेरा के ऑफिस में अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति भी कम हैं। विभाग के जेई कार्यालय आते ही नहीं है, वे फिंगेश्वर में ही बैठकर कौंदकेरा कार्यालय का संचालन करते हैं। कुछ काम पड़ता है तो आवेदन देने के लिए भी फिंगेश्वर जाना पड़ता हैं। होली पर्व के समय रामनगर कौंदकेरा रोड़ में लगे ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करके नर्सरी में छोड़ दिया गया था। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच को बताया जिस पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। साथ ही सरपंच द्वारा राजिम थाना में ट्रांसफार्मर चोरी की जानकारी दिया गया हैं। लेकिन अभी तक चोरो का पता नहीं चल पाया हैं। बिजली की समस्या क्षेत्र में अभी भी बनी हुई हैं। बिजली कटौती की मनमानी और हुकिंग से बिजली चोरी व अवैध कनेक्शन से आम आदमी आम उपभोक्ता बहुत परेशान है । टी सी कनेक्शन के नाम पर उपभोगताओ से मोटी रकम वसूल रहे कर्मचारी अधिकारी । गर्मी शुरू होते ही विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की होती है मौज ।।,,,,,,,,,,,,,,,,इस बारे में विभाग जे, ई फिंगेश्वर उमेश चन्द्राकर ने बताया कि कौंदकेरा में बिजली की समस्या हैं। हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं। 15 दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।

