कोपेडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा की 1007 वीं जयंती समारोह


पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के ग्राम कोपेडीह में आज भक्त माता कर्मा की 1007वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। कृष्ण कर्मा आरती पूजन के बाद। सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक उद्बबोधन में समाज को संगठित करने की बात कहा गया।
मुख्य अतिथि तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा भक्त माता कर्मा ने त्याग तपस्या एवं अपने कर्म से समाज को संगठित किया। कलयुग में सबसे ज्यादा ताकत संगठन में है। आप सब हमेशा संगठित रहें।
महासचिव खेमलाल साहू ने अंतर जातीय विवाह एवं धर्मांतरण पर रोक लगाने समाज मे युवाओं की भागीदारी एवं परिवार में संस्कार एवं संस्कृति को अपनाने कहा।
लालेश्वर साहू ने गातापार में 21 एवं 22 अप्रैल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में शामिल होने न्योता दिया। समारोह को परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कल्याण साहू,प्रचार सचिव तहसील साहू संघ पाटन गायत्री साहू ने भी सम्बोधित किया।
मौके पर प्रमुख रूप से महेंद्र साहू,किशन हिरवानी,गीता साहू, सुकदेव साहू,परस साहू,चिंता राम साहू,डोमन साहू, महेश साहू, पूरन साहू, ओमप्रकाश साहू,उत्तम साहू,ए. आर.साहू, शिवा साहू,युगल साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *