चंद्रकला गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड बनाने उतरी तालाब में

उतई। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई निवासी 15 वर्षीय चंद्रकला ओझा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए गांव के ही तालाब में आज 9 अप्रैल को लगातार 8 घंटे तैरेगी। खेल गांव के बच्चे विभिन्न खेलों में अपना परचम लहरा चुके हैं। अब चंद्रकला एक नया कीर्तिमान बनाने जा रही है।
आज सुबह अपने गाँव के ईस्ट देवी देवताओ की पूजा-अर्चना एवं परिजनों की आशीर्वाद लेकर कर डोंगिया तालाब में उतरी। वर्ल्ड रिकार्ड बनाने को लेकर  चंद्रकला भावुक नजर आई। उनकी की हौसला बढ़ाने नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,उतई सोसायटी अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, सरपंच उमा रिगरी, ओम ओझा गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड की टीम सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

देखिये वीडियो…..


फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी पुरई के कोच ओम ओझा ने बताया कि देश के लिए गोल्ड मैडल जीतने का सपना लिए चंद्रकला अभाव में गांव के ही डोंगिया तालाब में रोजाना घंटों मेहनत करती है। आज  लगातार 8 घंटे तैरकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने तालाब में उतरी है। वह पिछले छह महीने से रोजाना 5 से 10 घंटे लगातार अभ्यास कर रही है। गांव के लोग उसका उत्साह बढ़ा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *