दुर्ग. प्रतिबंधित प्लास्टिक पर बैन के बाद भी दुकानदार धडल्ले से इसका उपयोग कर रहे हैं। गुरुवार को इसकी खोजबीन में निकली टीम को छापेमारी के दौरान पोटिया रोड वार्ड 51 एव वार्ड 54 के छै दुकानदार के यहां से डिस्पोजल गिलास मिली। इसे जप्त कर छै दुकानदारो से कुल 13 सौ रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
दरअसल,निगमायुक्त इंद्रजीत बर्मन को शहर के फुटकर व छोटे दुकानदारों के पास डिस्पोजल व पालिथीन मिलने की सूचना लगातार मिल रही थी।ऐसे में उन्हें सप्लाई करने वाले बड़े दुकानदारों की खोजबीन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को आदेश दिया। शहर में भ्रमण के दौरान टीम को कुणाल सोनकर,देवन्द टंडन,माणिक साहू,ज्योति साहू,कोशल जनरल स्टोर्स के अलावा कमला बाई के दुकान से डिस्पोजल जब्त किया गया। प्रतिबंधित सामग्री बेचे जाने की जानकारी मिली। छापेमारी के दौरान सामान मिलने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,सफाई दरोगा राजू सिंग,रामलाल भट्ट,कपिला गोइर,शकील राजा मौजूद थे।
