उत्तर पाटन के झीट, मोतीपुर, सांकरा, अम्लेश्वर,पाहन्दा, जामगांव में होने लगी है अवैध प्लाटिंग, जनपद सदस्य  अंशु रजक ने की शिकायत, पाटन के भेंट मुलाकात में शिकायत करेंगे किसान

पाटन। राजधानी रायपुर से लगे पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झीट, मोतीपुर, सांकरा, अमलेश्वर  अवैध प्लॉटिंग का गढ़ बन रहा है। इससे ग्रामवासियों को परेशानी हो रही है। बता दें कि पाटन विधानसभा उत्तर क्षेत्र ग्राम झीट , मोतीपुर , सांकरा में लगातार कई सालो से फर्जी तरीके से प्लॉटिंग को अंजाम दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत जनपद सदस्य अंशु रजक ने एस डी एम पाटन से की है। उन्होंने झीट में काबिल काश्त जमीन पर भी अवैध प्लाटिंग किए जाने का शिकायत भी किया है। अंशु रजक ने बताया की रश्मि पिता पति रामअवतार जाति बनिया के द्वारा खसरा नम्बर 1694/1 रक़बा 0.2500 हेक्टेयर, खसरा 1694/2 रक़बा 0.1700 हेक्टेयर ,खसरा नम्बर 1724 रक़बा 1900 हेक्टेयर ,खसरा नम्बर 1716/1 रक़बा 0.1295 हेक्टेयर ,भूमि और दानी राम पाल पिता फूलसिंह ग्राम झीट निवासी मेन रोड के किनारे अवैध प्लाटिंग कर रहा है जिससे की किसानो की आवागमन में परेशानी हो रही है।

जनपद सदस्य अंशु रजक ने बताया की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के भेट मुलाक़ात कार्यक्रम में आयेंगे तब ग्रामीण शिकायत करेंगे। बताया जा रहा है की न ही टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग से कोई दस्तावेज़ हैं और न ही कोई अनुमति, और न ही रास्ते का कोई अता पता है। मनमाने तरीके से प्लॉटिंग करके गंदगी फैलाई जा रही है ।अंशु रजक ने बताया की किसान क़ो किसानी के दिनों में तो हाल और भी खराब हो जाता हैं जब बड़े बड़े प्लाटिंग करने वाले का हौसला बुलंद करके किसानो के लिए रास्ता बंद कर दिया जाता है । रास्ता नहीं मिलने के कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जनपद सदस्य अंशु रजक के द्वारा किसानो की समस्या के बारे में लिखित में अवगत कराया है, अब देखने वाली बात यह है कि अवैध प्लाटिंग पर कब तक कार्यवाही होती है व ग्रामवासियों की समस्या का निराकरण कब तक हो पाता है..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *