बुढ़ा देव यात्रा दूसरा चरण…8 अप्रैल को होगा मुख्य कार्यक्रम बुढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में बूढ़ादेव निर्माण के लिए होगा कांसा अर्पण

रायपुर ।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा चलाये जा रहे कांसादान महाउदीम के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम 8 अप्रैल को बूढ़ा तालाब ओपन स्टेडियम में रखा गया है जहां परम्परागत पूजा विधान के साथ देवताओं का आह्वान किया जाएगा।
25 फरवरी से प्रदेश भर में चल रहे सैकड़ो रथ 7 अप्रैल को थम गये, कांसा दान के लिए निकले प्रदेश के सभी विकासखण्ड वार रथ राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब पहुंच चुके हैं, भारी मात्रा में प्रदेशभर से मिले कांसे का बर्तन व पीतल, तांबे की धातु के संग ही कई परिवार से प्राप्त सोने व चांदी के आभूषण के संग प्रदेश रथ रायपुर पहुँच चुका है।

मुख्य कार्यक्रम रायपुर के बूढ़ादेव आउटडोर स्टेडियम में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोने कोने से लोगों की मौजूदगी रहेगी, मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत 11 बजे से होगी जो बूढ़ा तालाब के बीचोबीच पारंपरिक छत्तीसगढ़िया महाअनुष्ठान के संग संध्या 6 बजे तक सम्पन्न होगा, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के लाखों सेनानी, सर्व आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज इस महाआयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में लगे हुए हैं। क्रान्ति सेना प्रदेश संयोजक गिरधर साहू ने इस अवसर को मूल छत्तीसगढ़िया लोगों की प्राचीन अद्वितीय संस्कृति को जिंदा रखने के मकसद से एक बड़ा मुहिम बताया एवं पूरे प्रदेश के मूलनिवासी समाजों को इस “कांसा अरपन” मुख्य कार्यक्रम में परिवार सहित सम्मिलित होने का आह्वान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *