* देवरीबंगला / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी करने की घोषणा के बाद संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद परसाडीह (सु), मुढिया और अ / नवागांव में भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद को किसानों ने धान से तौल कर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। संसदीय सचिव ने कहा कि किसान हमारे देश के अन्नदाता है। उनका पसीना बहता है तो हमारा पेट भरता है। हमारी सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगी हुई है। कार्यक्रम में पहुंचे परसाडीह के किसान विष्णु साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहिली बार किसानों को इतनी खुशी मिली है। मुड़िया के किसान उदेराम सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का मान रखा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि संसदीय सचिव ने ग्राम परसाडीह (सु) में कला मंच का लोकार्पण व खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। ग्राम मुढिया व अ /नवागांव में किसान कुटीर भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। किसानों ने उन्हें धान से तौल कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला केंद्रीय सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने की। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, मंडी सदस्य भूपेश नायक, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्राकर, अध्यक्ष ब्लॉक कॉन्ग्रेस संतुराम पटेल, झाडूराम ठाकुर, इन्दरमन देशमुख, संजीव चौधरी, ललित हिरवानी, मदन कृपाल, जनपद सदस्य टेमनलाल देशमुख, सरपंच पुष्पा साहू, वंदना पारख, खेमिन ढाले,ऐवनी साहू, वंदना नायक उपस्थित थे।

