भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस निकली भव्य कलश यात्रा

*रायपुरा ,,, भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस निकली भव्य कलश यात्रा*रायपुर , बेटी बचाओ मंच महादेवघाट परिक्षेत्र एवं बघवा तालाब रायपुरा क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस भगवताचार्य पंडित प्रदीप शर्मा ने बेदी स्थापना पूजन संपन्न किया। तत्पश्चात भगवताचार्य पं शर्मा तथा परीक्षित के रूप में राजू एवं इंदु वर्मा ने भागवत भगवान धारण किया एवं भव्य कलश यात्रा निकली । यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शीतला मंदिर पहुंचकर वहां जल पूजन कार्य बेटी बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने संपन्न किया । वहां से कलश में जल धारण कर वापस कथा स्थल पहुंचे । प्रथम दिवस भागवत कथा में भागवत महात्म्य के अंतर्गत गोकर्ण प्रसंग कथा भागवत भगवान की महिमा की व्याख्या विस्तार से भगवताचार्य ने किया। कथा स्थल मे मंच की महिलाएं तथा क्षेत्रवासी विशेषकर रत्ना पाठक ,उमा यादव, पुष्पा तिवारी ,उमा तिवारी सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *