दुर्ग।जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव की तबीयत आज 4 अप्रेल की सुबह 10 बजे दुर्ग स्थित उनके बहन के यहाँ अचानक उल्टी के बाद बिगड़ी। चन्दू लाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरु नगर में ईलाज का प्रयास किया गया।लेकिन स्थिति बेहद गभीर होने पर उन्हें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राजधानी रॉयपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल रवाना किया गया ।श्रीमती यादव की तबियत बिगडने पर उन्हें देखने जनप्रतिनिधियों का हुजूम अस्पताल मे लग गया है।उनके सीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना भी की जा रही है।
दुर्ग जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष शालिनी यादव की तबियत बिगड़ी,ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रिफर किया गया
