देवरीबंगला / क्षेत्र के ग्राम परसाडीह (सु),मुढिया एवं अ / नवागांव में 5 अप्रैल को निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता जिला केंद्रीय सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि बुधवार को अपराहन 3:00 बजे परसाडीह (सु)में कला मंच का लोकार्पण तथा खाद गोदाम निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। 4:00 बजे सुरेगांव में अतिथि गण सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने तथा लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 बजे ग्राम मुढिया में किसान कुटीर भवन निर्माण का भूमि पूजन तथा 5:30 बजे अ/ नवागांव में किसान कुटीर भवन निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। समस्त कार्यक्रम के विशेष अतिथि कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष भोला देशमुख, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, मंडी सदस्य भूपेश नायक तथा संबंधित क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सरपंच होंगे।
संसदीय सचिव विभिन्न ग्रामों में आज करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन
