रोशन सिंह@उतई।राज्य शासन ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का दायरा बढ़ा दिया है अब नगरीय निकाय में निवास रत भूमिहीन किसानों मजदूरों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।नगर पंचायत उतई भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत मजदूरों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत उतई में संचालित की जा रही है ।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार ने कहा की योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार किया जाना है।उन्होंने कहा की कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ लेने से न चुके उनके लिए सहायक राजस्व निरीक्षक अंकालू राम साहू को नियुक्त किया है उन्हे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने कहा है।नगर में निवास रत ऐसे हितग्राही जिनके पास जमीन नही है परिवार के कोई भी सदस्य नौकरी पेशा न हो मजदूरी कर परिवार चलाता हो ऐसे हितग्राही नगर पंचायत उतई में आधार कार्ड,राशन कार्ड,बैंक खाता,मोबाइल नंबर जो खाता से लिंक हो इन सभी का छाया प्रति लेकर नगर पंचायत कार्यालय में अंकालू राम साहू के पास 15 अप्रैल तक जमा करना है।
