केंद्र सरकार ने जनवरी का महंगाई भत्ता एक किस्त 4% बढ़ाया-राज्य कर्मचारी किश्त पीछे- मुख्यमंत्री तत्काल राज्य कर्मियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता की घोषणा करें-विजय झा

* रायपुर। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा 03 अप्रैल 2023 को जारी आदेशानुसार जनवरी 2023 के एक रिश्त महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा की है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो जावेगा। वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी तीन किश्त पीछे रहकर मात्र 33% महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में राज्य सरकार के कर्मचारी 9% महंगाई भत्ता पीछे हैं। अभी भी राज्य सरकार के कर्मचारियों को मात्र 28 प्रतिशत से जनवरी 22 में 5% वृद्धि कर 33% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% महंगाई भत्ता मिलना चाहिए था। अब 42% होने से प्रदेश के कर्मचारियों को बाजार एक, महंगाई एक, एक देश, एक कानून की बात करने वाले जनप्रतिनिधि महंगाई भत्ता के बारे में भी समानता का अधिकार प्रदान करते हुए, प्रदेश के 5 लाख कर्मचारियों व लाखों पेंशनरों को प्रदान करना चाहिए। श्री झा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि तत्काल महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *