रानीतराई में मनाया गया भव्य भक्त माता कर्मा महोत्सव…सच्ची भक्ति से भगवान जरूर मिलता है – निर्मल जैन

रानीतराई। तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के ग्राम रानीतराई में भक्त माता कर्मा की जयंती महोत्सव भव्यता से मनाया गया श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सभी साहू सामाजिक परिवार स्वजन उपस्थित होकर भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे ,कार्यक्रम में परिक्षेत्र से पहुंचे अध्यक्ष डूलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष चांदनी साहू , कोषाध्यक्ष गरीबा दास साहू, सहित ग्राम सरपंच निर्मल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे ।सभी ने भक्त माता की गाथा व उनकी कृष्ण प्रेम की महिमा को बताते हुए भक्त और भगवान के बीच संबंध को बताएं। अतिथि उद्बोधन के बाद भक्त माता की खिचड़ी प्रसादी के रूप में वितरण किया गया कार्यक्रम में हिमाचल साहू, मनोहर साहू, भाऊ लाल साहू, मुकेश साहू ,पुनीत राम, साहू , उत्तम साहू , लाल जी साहू , कमलेश साहू ,श्रीमती शिवकुमारी साहू,श्रीमति पूजा साहू ,श्रीमती सरोज साहू , कमला साहू , आंजू साहू, रेवती साहू ,धनेश्वरी साहू, टेमिन साहू ,नीलम साहू , दीप्ति साहू , हेमबाई साहू ,मीरा बाई साहू सहित साहू समाज व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *