खबर हेमंत तिवारी ___________________ फिंगेश्वर (राजिम) – शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे नगर से महासमुंद मार्ग में स्थित धर्मकांटा के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे मोटरसाइकिल सवार फिंगेश्वर निवासी युवक कोमल हल्बा उम्र 36 वर्ष फिंगेश्वर से ग्राम बोरिद जा रहा था, जो नगर के कुछ दूरी पर स्थित धर्मकांटा के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा महासमुंद तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार बस ने युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना से युवक की मौके पर ही मौत हो गया। जिसे पीएम पश्चात लाश परिजनों को सौंप दिया गया। वही इस मार्ग में लगातार हो रहे घटना को लेकर वहां पर उपस्थित भीड़ आक्रोशित हो गई। जिसे किसी तरह शांत किया गया। आक्रोशित भीड़ ने बताया कि इस मार्ग में तेज रफ़्तार बस की कहर धमने का नाम नही ले रहा है। 15 दिन के अंदर फिर बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया गया कि इस मार्ग में बिना फिटनेस के खटारा बसे बेधड़क दौड़ रहे हैं। ऐसे बसों पर आने वाले समय में कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग किनारे अवैध चखना सेंटर में लगने वाले भीड़ के कारण भी लगातार हादसे हो रहे हैं। तो वही गुण्डर देही मार्ग में ग्राम के ही।एक युवक।की लाश सड़क किनारे मिली है ।और कुछ दिन पूर्व आई एस बी एम यूनिवर्सिटी के बोर्ड में टकराकर दो युवक बुरी तरह घायल हो गया था ।इस इन दिनों फिंगेश्वर क्षेत्र में हो रही ऐसे घटनाओं से क्षेत्रवासी काफी। डरे सहमे हुए है ।
