चौरडिया परिवार द्वारा सुरपा में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़ , लगभग 600 मरीजों का हुआ इलाज

  • परमार्थ सेवा से ही पुण्य मिलता है _ प्रमोद जैन

रानीतराई।महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल धमतरी द्वारा महावीर जन्मकल्याणक जयंती पर स्वर्गीय श्री सम्पतलाल जी चोरडिया की स्मृति में उनके परिवार जनों के सौजन्य से पाटन विकासखंड के ग्राम सुरपा ( रानीतराई, बेल्हारी)में एक दिवसीय विशाल नेत्र शिविर 01 अप्रैल 2023 शनिवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र से संबंधित समस्त प्रकार की जांच विशेषज्ञ डॉक्टर एवम अन्य सहयोगियों के साथ आधुनिक मशीन एवं आधुनिक तकनीक के साथ जांच,ऑपरेशन , चश्मा एवं दवाइयां निःशुल्क किया गया , जांच पूर्व पंजीयन किया गया ,पंजीयन के बाद मरीजों की जांच आधुनिक मशीनों से हुआ , स्वर्गीय श्री संपत लाल चौरडिया जी के परिवार सदस्य प्रमोद जैन ,विनोद जैन , सूरपा निवासी के घर के पास शिविर शाम 5 बजे तक लगा रहा ,शिविर का लाभ लेने बड़ी संख्या में अंचल वासी पहुंचे । संस्था के ज्ञानचंद लुनावत अध्यक्ष,नीलेश लुंकड़ उपाध्यक्ष,डॉ पपेश नाहर सचिव,सूर्या लुंकड़ ,अध्यक्षा जानकी गुप्ता सचिव,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल धमतरी शिविर के सफल आयोजन में लगे है ।

आज शिविर में अंचल के सैकड़ों मरीजों सहित लोकेश कावड़िया रायपुर ,गौतम चांद चौरडिया बटरेल ,हस्तीमल जैन ,प्रेमचंद जैन , भाजपा नेता धनराज साहू ,,संतोष जैन ,सुरेश बाफना गुण्डरदेही, महेंद्र बोथरा रायपुर ,संकेश्वर चोपड़ा रायपुर , सरोज साहू सरपंच प्रतिनिधि सुरपा, देवानंद देवांगन ,रूपचंद देवांगन , किशोर यादव , डेमन कौशिक ,सुरेश बंछोर पूर्व जनपद सदस्य,डॉ अजय नायक जिला चिकित्सालय दुर्ग ,डॉ हिमांशु कौशल रायपुर , अन्नु धुरंधर रायपुर ,डॉ आर एस कश्यप रायपुर ,डॉ एस एस ठाकुर रायपुर ,धर्मेंद्र जैन रायपुर, गोविंद चक्रधारी रायपुर, किरण जैन आरती त्रिवेदी ममता बोरकर धनेश्वर साहू, तरुण, उपस्थित रहे।


निः शुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 600 पीड़ित मरीजों का विशेषज्ञ डॉ द्वारा चेकअप किया गया और 450 चश्मा का वितरण और 375 लोगो को दवाई दिए है।आयोजक परिवार के प्रमोद जैन ने कहा की उनके स्वर्गीय पिता स्वर्गीय संपत लाल चौरड़िया जी की पुण्य स्मृति में यह निः शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया था जिसमे अंचलवासीयों ने लाभ लिए है आयोजन को सफल बनाने में महावीर इंटर कांटिनेंटल समिति के लोकेश कावड़िया ,अशोक जैन ,सहित विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों , मेरे परिवार जनों सहित मेरे ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *