भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब भगवामय हुआ गरियाबंद जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा शहर

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद* । नगर में श्री रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भगवान श्री रामचंद्र जी की विशाल प्रतिमा के साथ नगर के सिविल लाइन में स्थित श्री रामजानकी मंदिर से  विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अखाड़ा दल हनुमान की झांकियां घुड़सवारी डीजे धुमाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, हिंदू रक्षा मंच के तत्वाधान में इस विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी वर्ग के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह शोभायात्रा सिविल लाइन से निकलकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए तिरंगा चौक में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मानस चौक होते हुए सुभाष चौक यादव पारा बजरंग चौक होते हुए  पुनः राम जानकी मंदिर में समापन हुआ। जिसमें समिति के प्रमुख रूप से मनोज खरे, विनय दासवानी, परस देवांगन, रिखीराम यादव, प्रकाशचंद रोहरा, ललित पारख, भानूप्रकाश सिंह राजपूत, तामेश्वर सोनी ,रिकी गुप्ता हरीश भाई ठक्कर ,अजय दासवानी, राहुल राजपूत ,पंकज सिन्हा ,जीवन सिन्हा, संदीप सरकार ,प्रकाश निर्मलकर , प्रकाश राजपूत पुष्पक देवांगन , राजू तिवारी,अमितेश शुक्ल, उत्तम सोनी ,लोकेश सिन्हा ,यश मिश्रा, आदित्य यादव, हेमंत सिन्हा,मुकेश सोनी, आकाश तिवारी, नवीन सिन्हा, विकास राजपूत, खीर सिंग यादव, बाबा सोनी, मुरली सिन्हा, गैन्दलाल सिन्हा, टीकम मांडले, सोनु धुव, मानु कूटारे, जितेंद्र यादव, गोलू माण्डले, हेमंत चक्रधारी ,चंदू,आदित्य साहू, वंश दासवानी,जय दासवानी, पप्पू चक्रधारी, योगेश निर्मलकर,अरूण चक्रधारी , गोपाल चक्रधारी, कान्हा सोनी एवं समस्त नगरवासियों एवं जिला प्रशासन, नगर पालिका,पुलिस विभाग, बिजली विभाग एवं व्यापारी संघ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *