शिकसा संगीतमय गीत संध्या का हुआ आयोजन ..बाल गायिका कृति बक्शी व स्वेच्छा साहू ने दी मनमोहक प्रस्तुति

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी (शिकसा) छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में संगीतमय गीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार के उपस्थिति में हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोड़ेला बालोद, राजगीत संध्या पाठक सहा.शिक्षक सेक्टर 04 भिलाई दुर्ग ने प्रस्तुत कर किया । विशेष प्रस्तुति कृति बक्शी बाल गायिका दुर्ग व स्वेच्छा साहू बाल गायिका जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत गीत सबका मन मोह लिया।

सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने अपना विचार प्रगट करते हुए नवरात्रि पर आयोजित जगराता के विषर में प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने बताया कि शिकसा नित नये कार्यक्रम का आयोजन कर हर पर्व व त्यौहार मिलकर मनाते हैं ।महासचिव जितेन्द्र रत्नाकर व संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन ने अपने उदबोधन में शिकसा के विस्तार पर बात रखा । कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान व महासचिव जांजगीर राधेश्याम कंवर ने कार्यक्रम के सफलता के लिये प्रतिभागियों व उपस्थित साथियों बधाई दिया।

कार्यक्रम में प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा, रजनी साहू सहा.शिक्षक असौंदा सक्ती, चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर, चन्द्रप्रभा दुबे सहा.शिक्षक पनगांव बलौदाबाजार, अश्विनी कुमार उइके सहा. शिक्षक सुल्ताननार जांजगीर, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, सविता जायसवाल, ललिता उइके धनपुर अकलतरा आदि ने संगीतमयी गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन बोधीराम साहू प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिकसा व आभार प्रदर्शन डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।

इस अवसर पर अन्नापूर्णा यदु बिलाईगढ़, रेखा कटियार दुर्ग, सपना दुबे रायगढ़, वीणा खमारी सक्ती , मनोहर लाल यादव जांजगीर, रामलाल कोशले जांजगीर, शैलेष दुबे जांजगीर, रचना बक्शी दुर्ग, मंजू साहू, नेहा जगत, देवेन्द्र कुमार बंछोर भिलाई दुर्ग, टीना कटकवार, आशा साहू बलौदाबाजार, दुर्गा देवांगन दुर्ग, दृष्टि देवांगन दुर्ग, सत्य प्रकाश राठौर आदि कई साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *