पतोरा FSTP प्लांट का संचालन अब ग्राम पंचायत के द्वारा होगा


पाटन। छत्तीसगढ़ के प्रथम ग्रामीण मल जल उपचार संयंत्र FSTP का पंचायत को सुपुर्दगी कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को ग्राम पतोरा में आयोजित किया गया। गौरतलब हो कि ग्राम पतोरा के FSTP भारत देश के प्रथम प्लांट है जिसका संचालन अब ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा इंसान हर अच्छा वस्तु को तो रख लेते है। लेकिन कचरा फेंक देते है। आपके द्वारा फेंका गया कचरा भी एक इंसान द्वारा ही उठाया जाता है। लोगों से उचित स्थान में कचरा एकत्र करने का अपील किया।

अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर द्वारा गांव में लगातार हो रहे कार्यो और स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए ग्रामवासीयो को बधाई दी उन्होंने कहा कि पहले गोबर से खाद बनाकर बेचते थे अब घरों से निकले हुए स्लज से भी खाद बनाकर बेचेंगे, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, जनपद सदस्य खिलेश मार्कंडेय, सलिक साहू जोन प्रभारी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन गोपेश साहू ने किया। आभार प्रदर्शन सरपंच अंजीता साहू ने किया।
मौके पर मानस बिश्वाल राज्य कार्यक्रम निर्देशक,सुरेश कापसे कलस्टर को ऑर्डिनेटर,मनोज बनिक क्लस्टर को ऑर्डिनेटर,सौरभ कुमार जिला समन्वयक,हेमा देवांगन,स्वाति शेरपा,निक्की सोनी,सरपंच अंजीता साहू,उपसरपंच घनश्याम साहू,सालिक साहू,नरेश श्रीवास,कल्याण साहू,भूषण कौशल,राजीव साहू,फत्ते साहू,सुरेश कापसे, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *