पाहन्दा(अ) में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रामकथा महोत्सव 5 अप्रैल से

पाटन। विकासखंड के ग्राम पाहन्दा(अ) में आदर्श मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से नव निर्मित हनुमान जी की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं मानस गान सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 5 अप्रेल से 8 अप्रेल तक किया गया है। आयोजन समिति के संयोजक नंदलाल साहू एवं पंडवानी गायक चेतन देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों एवं आदर्श मानस मंडली के सहयोग से गांव के हृदय स्थल पर पुराने हुनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुये भव्य नया मंदिर का निर्माण किया गया है। जिसका 5 अप्रेल को विशाल शोभायात्रा के साथ 6 अप्रैल को मूर्ति स्थापना पूज्य आचार्य गोवर्धनाचार्य महाराज कवर्धा के द्वारा सम्पन्न होगा। 06 अप्रैल शाम 6 बजे से अंतराष्ट्रीय भजन भजन सम्राट प्रभंजय चतुर्वेदी के द्वारा हनुमान चालिसा सुन्दरकाण्ड पाठ। 07 अप्रेल को 54 वां वर्ष श्रीराम कथा महोत्सव अंचल के चुनिंदा मानस मंडली द्वारा शाम 7 बजे तथा 8 अप्रेल को महाप्रसादी भंण्डारा के साथ राञि छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम कारी बदरिया मोखा की प्रस्तुति होगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ ग अध्यक्षता केबिनेट मंञी ताम्रध्वज साहू एवं विशिष्ट अतिथि सासंद दुर्ग विजय बघेल अशोक साहू उपाध्यक्ष,मौरध्वज साहू जिला पंचायत सदस्य अश्वनी साहू मंण्डी अध्यक्ष,अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर एवं श्रीमती रामबाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन सहित ग्राम के सरपंच मोहन साहू की उपस्थिति होगी समस्त कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील आयोजन समिति ने की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *