सड़क पर लगे सांकेतिक बोर्ड उखाड़ रहे असामाजिक तत्व

खबर हेमंत तिवारी ,,,,,,,,,कबाडियो की निगाहें पुलिया या सड़क पर लगे लोहे के सांकेतिक बोर्ड पर छुरा (पाण्डुका) / प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए सड़कों का हाल पूरे ब्लॉक में बद से बदतर स्थिति में है । साल भर तो साल भर बनाए हुए सड़के कुछ माह भी नहीं टीक पा रहे हैं ।और उखड़ने लगे हैं साथ ही उसमें लगे सांकेतिक बोर्ड भी धीरे-धीरे चोरी होने लगे हैं ।ऐसा ही एक नजारा पांडुका अंचल के ग्राम पंचायत गाड़ाघाट और खट्टी के बीच बने सड़क पर देखने को मिले लगभग आधा दर्जन से अधिक संकेतिक बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया है और वह खेतों में लावारिस हालत में पड़े हैं ।और देखते ही देखते वह गायब हो जाएगा एक बार सड़क बनने के बाद विभाग के इंजीनियर ,एसडीओ और अभियंता सहित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी ठेकेदारों के भरोसे सड़कों को छोड़कर नदारद हो जाते हैं ।और कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे होते हैं। तो वही ठेकेदार भी खानापूर्ति के लिए सड़क मेंटेनेंस का कार्य में भारी गड़बड़ी करते है । सड़कों में साइड सोल्डर को ध्यान नहीं देते और मुरूम के जगह मिट्टी डालकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेते हैं छूरा विकासखंड फिंगेश्वर विकास खंड में सड़कों की यही हालत है जगह-जगह गड्ढे और डामर उखड़ने लगे हैं जिम्मेदारों ने तो पूरी तरह आंखें मूंद ली है और फोन लगाने के बाद कोई फोन रिसीव नहीं करते ऐसे में सड़कों का हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं और जगह-जगह लगे सांकेतिक बोर्ड को भी असामाजिक तत्व उसे गिरा देते हैं और रात के अंधेरे में चोरी कर लेते हैं । इन दिनों कबाड़ी रात के अंधेरे में चोरी करने के फिराक में सांकेतिक बोर्डों को भी नहीं छोड़ रहे हैं ।इन सांकेतिक बोर्ड के कारण ही राहगीरों को आने जाने में जानकारी और सुविधा होती है खासकर सड़क पर मोड हो और वहां सांकेतिक बोर्ड ना हो तो बड़ी दुर्घटना हो जाती है पर खट्टी ,गाड़ाघाट के बीच में आधा दर्जन से ज्यादा संकेतिक बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया है ।जो खेतो में पड़े विभाग के निर्माण कार्यों की शोभा बढ़ा रहे है । अब देखना होगा कि जिम्मेदार कितने अपने कर्तव्य को पूरा कर पाते या फिर हमेशा की तरह विभाग के उदासीन रवैए की वजह से आम नागरिकों वा राहगीरों को नुकसान उठाना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *