आईएसबीएम विवि में टी.बी. रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम

छुरा @@@@@आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में जिला क्षय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद एवं रासेयो के संयुक्त तत्वावधान में टी. बी. रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी.भोल. ने टी. बी. रोग के फैलने के कारण उसके बचाओ पर चर्चा किया जिससे पश्चात विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव डॉ. रानी झा ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में टी. बी. के प्रति जागरूकता की कमी है । तत्पश्चात् कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. हुमने, जिला क्षय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद, ने टी.बी.के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा एवं शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के बारे में जानकारी एवं देश में टी.बी. के रोग से ग्रसित आंकड़ों पर चर्चा किया। इसके पश्चात श्री अमृतराव भोंसले, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता एवं टी.बी. के इतिहास पर चर्चा हुआ, उसके बाद श्री भूपेश साहू, जिला कार्यक्रम समन्वयक ने टी.बी. रोकथाम हेतु शपथ एवं प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत करके उनके प्रश्नों का जवाब दिया जिसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापको में टी.बी. से जुड़े अपने सवाल का जवाब पाया l इस कार्यक्रम निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी 15 विद्यार्थियों को पुरुस्कार वितरण किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख श्री महेंद्र सोनकर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला क्षय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद, और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा, का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम में सभी विभागों के विभाग प्रमुख और सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रीतम साहू के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *