चैत्र नवरात्रि तथा हिंदू नव वर्ष के तीसरे दिन बेटी बचाओ मंच का माता के मंदिर में पूजा अर्चना व स्तुति गान के साथ सामूहिक आरती संपन्न हुआ
रायपुर. बेटी बचाओ मंच अमलेश्वर परिक्षेत्र ने हिंदू नव वर्ष तथा चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन जन कल्याण तथा महिला उत्थान की मंगल कामना को लेकर मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा की अगुवाई में परिक्षेत्र अध्यक्ष स्वरा मिश्रा ने पदाधिकारियों सहित महादेव घाट स्थित काली माता की पूजा अर्चना तथा स्तुति गान के साथ सामूहिक आरती संपन्न किया। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु जनों को बाती सहित दीपक व सकोरा वितरण किया । घरों में नवरात्र तक कम से कम 5 दीपक जलाने की अपील की। वही सकोरा में चिड़ियों के लिए गर्मी में दाना पानी रखने की बात कही । प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया कि मंच द्वारा नव वर्ष तथा चैत्र नवरात्र में पूरे 9 दिन तक धर्म जागरण रैली , महिला सम्मान, कन्या जन्मोत्सव, पूजा पाठ तथा अनुष्ठान करने वाले पंडित पुजारी व धर्माचार्यो के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य रूप से परिक्षेत्र अध्यक्ष स्वरा मिश्रा, किरण शर्मा ,क्षमा श्रीवास्तव, बेना देवांगन, ए एन शर्मा , संजना तिवारी, दीपक मिश्रा , कल्पना मिश्रा , सुनीता चौहान ,कमला शर्मा ,खुशी बघेल, कल्याणी वर्मा, दीपक मिश्रा ,संध्या कुर्रे ,अमृता सिन्हा सहित पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल थे ।
