पाटन: अज्ञात चोरों द्वारा आलमारी से सोने की चैन नगदी रकम लेकर फरार

पाटन । पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुजरा में अज्ञात चोरों ने सुनसान घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है ग्राम गुजरा के अंतिम छोर में बसा परिवार के घर से चोरों ने आलमारी को घर से निकाल कर आलमारी में रखे हुए सोने के चैन ओर अंगुठी एवं नगदी के 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए और आलमारी रास्ते मे फेक कर फरार हो गए ।

मिली जानकारी के अनुसार सनद पटेल पिता हरिराम पटेल उम्र 40 वर्ष गुजरा का रहने वाला है जो रोजमर्रा के कार्य से कही गया हुआ था जिसका घर गांव के अंतिम छोर में है सुनसान पाकर अज्ञात चोरो के वहा चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोर ने घर से आलमारी को घर से बाहर ले गए फिर उसके रखे सामान को पार कर आलमारी वही छोड़ कर भाग निकले जिसकी सूचना थाने पाटन को दिया गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची । पाटन पुलिस अज्ञात चोरों की जांच में जुटी हुई है । ।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *