कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा लॉकडाउन में भी मिट्टी नमूना जांच और बीजोपचार की चर्चा

रायपुर.जिला के ग्राम डूमा, गोढ़ी, आमदी, माना, चंदनडिह के किसान को दिनांक 19 मई को कृषि विज्ञान केन्द्र -रायपुर एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा मल्टी लोकेशन ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजन किया गया।

जिसमे डॉक्टर गौतम राय (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं मुख्य )कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर के मार्गदर्शन से मिट्टी परीक्षण, बीजोपचार व नर्सरी प्रबंध के बारे में चर्चा किए
जिसमें डॉक्टर मनोज साहू उद्यानिकी विभाग, डॉक्टर उत्तम जी मृदा विज्ञान विभाग से साथ ही रिलायंस फाउंडेशन से श्री अर्जुन गोठी ( कृषि एक्सपर्ट) और श्री मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) कान्फ्रेस में शामिल हुए।

कॉन्फ्रेंस में उपरोक्त गांव के 31 किसान उपस्थित थे।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर व ऑफिस में ही रह कर किसानी संबधित समस्या की चर्चा की।
जिसमें ग्रामीणों ने कृषि विज्ञान केन्द्र से मिट्टी परीक्षण के तरीके और प्रयोग के बारे में चर्चा की साथ ही डॉक्टर मनोज साहू और डॉक्टर उत्तम जी ने किसानों को बीजोपचार के फायदे और नर्सरी बनाने के विधि के बारे में चर्चा की।

साथ ही अर्जुन गोठी ने कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए सबको अपने घर में रहने व सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने कृषि कार्य को करने की सलाह दी है।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी मिथलेश साहू द्वारा किसानों को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और खेती की समस्या, मौसम की जानकारी व पशु संबधित समस्या के निवारण के लिए रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *