पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा 21 एवं 22 अप्रैल 2023 को बेल्हारी परिक्षेत्र के ग्राम गातापार में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया है। विगत दिनों तहसील के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होने आमंत्रित किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजन की तैयारी के संबंध में प्रशासनिक सहयोग के लिये ओएसडी आशीष वर्मा को निर्देशित किया था। गुरुवार को श्री वर्मा ने ग्राम गातापार में मुख्यमंत्री के।निर्देश पर सामाजिक पदाधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा किये एवं प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दिए जाने आश्वस्त किये।
तहसील पदाधिकारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया एवं स्थल की समतलीकरण के लिये सरपंच को निर्देशित किया।
मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, गंगादीन साहू, डॉ गुलाब साहू, किशोर साहू, किशन हिरवानी, टेस राम साहू, विमल साहू, सुश्री जयंती साहू, ढेब कुमार साहू, रविशंकर साहू, गजेंद्र साहू,अरुण साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह की तैयारी के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओएसडी आशीष वर्मा ने तहसील पदाधिकारियों के साथ किये बैठक
