रानीतराई पुलिस की त्वरित कार्यवाही 25 तोला चाँदी के पायजेब सहित आरोपी गिरफ्तार

पाटन। विवरण इस प्रकार है कि आवेदक खिलेन्द्र श्रीवास पिता गौकरण श्रीदास उम्र 35 दर्श निवासी दरबार मोखली दिनांक 22.03.2023 को सुबह 07.00 बजे से मनरेगा में काम करने के लिए अपने परिवार के साथ अपने घर के दरवाजा में संकल लगाकर गए थे. दोपहर करीब 12.30 बजे वापस घर आया तब देखा घर के अंदर रखे सामान बिखरे पडा हुआ आलमारी में रखे 25 तोला चाँदी का पायजेब कीमती 12.000 रू नहीं था जिसे कोई चोरी कर ले गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर बताए कि सूनम श्रीवास निवासी टाटीबंध रायपुर सुबह 11:00 बजे करीब घर पर आए थे जिन्होंने घर अंदर घुसा था बताए संदेही पूनम श्रीवास के द्वारा चोरी कर ले जाने से रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में सम्पत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं को नियंत्रण करते हुए पत प्रतिषत बरामदगी के निर्देष दिए गए थे निर्देषों को ध्यान में रखते हुए थाना में टीम गठित कर आरोपी का पता तलाष करने पर गरियाबंद में रहने की सूचना मिलने पर गरियाबंद से आरोपी पूनम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से 25 तोला चाँदी का पायजेब जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेष किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *