धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने जारी की आदेश, जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने धान खरीदी पुनः प्रारंभ करने राज्य सरकार को लिखा था पत्र…..

बेमेतरा.जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने टोकन कटने के बाद भी धान नहीं बिकने की समस्या को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा था। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने 30 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेमेतरा जिला के 255 किसान सहित प्रदेशभर के हजारों किसानों के टोकन कटने के बाद भी धान खरीदी नहीं होने को लेकर पत्र लिखा था।

राहुल योगराज टिकरिहा ने पत्र में लिखा था बेमेतरा जिला सहित प्रदेशभर में धान खरीदी के लिए टोकन जारी होने के बाद भी धान खरीदी नहीं कि गई है, इस पर संज्ञान लेकर धान खरीदी के लिए अनुमति प्रदान करने का निवेदन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप टोकनधारी किसानों से 20, 21 और 22 मई को धान खरीदने के लिए कहा गया है। टोकनधारी किसानों से धान खरीदी के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी की ओर से तमाम कलेक्टरों और राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक को पत्र जारी कर दिया गया है।

जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि टोकनधारी किसानों की धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैंने 30 अप्रैल 2020 को पत्र लिखा था। धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने आज आदेश जारी किया है। आदेश जारी करने के लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट करता हूं एवं सभी किसान भाइयों को बधाई देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *