सद्भावना चौक पाटन पुल उतई में अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण

उतई।आजादी की राह में बलिदान हुए वीरों की याद में ‘शहीद दिवस’ पर मां भारती के वीर सपूतों को शत् – शत् नमन करते हुए गुरुवार को अमर शहीद स्मृति स्थल सद्भावना चौक पाटन पुल उतई में अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा दिये गए सर्वोच्च बलिदान को याद कर उन्हें विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।और साथ ही उपस्थित जनों ने केन्द्र सरकार से मांग भी कि शहीद दिवस का नाम बदलकर इसे बलिदान दिवस किया जाए और इस दिन को बलिदान दिवस के नाम पर पूरे राष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए व्यापक रूप से मनाया जाए एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जान सके और उनके बलिदान की गाथा को समझ सके।इस दौरान प्रमुख रूप से सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, सतीश चंद्राकर, नरेंद्र साहू, भीमसेन सिन्हा, विष्णु देशलहरे, चंदू देवांगन, विजय बंछोर प्रकाश यादव एवं चीकू साहू आदि नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *