डौंडी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में हुआ लाखो रुपये का हेरा फेरी

डौंडी= सहकारी केंद्रीय बैंक डौंडी शाखा के कैशियर ने उड़ाए अपने ही बैंक के ग्राहकों के अकाउंट से लाखों रुपए । जी हा अब तक तो आपने सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से फ्रॉड करते हुए सुना होगा लेकिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डौंडी के कैशियर ने विड्राल पर्ची भर किसान का फर्जी साइन कर 1 लाख रूपए उसके खाते से उड़ा लिए मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम आडेझर के किसान घना राम दर्रो ने डौंडी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से विड्रॉल पर्ची भर कर 1 लाख रुपये 3 फरवरी2023 को अपने निजी कार्य के चलते निकला था । और निकाल कर घर चले गया । जब किसान घना राम दूसरी बार 20 फरवरी 2023 को पुनः अपने खाते से पैसा निकालने आया तो उसने अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से पैसा निकालने का प्रयास किया लेकिन किसान का प्रयास विफल रहा जब किसान ने पैसा क्यों नहीं निकला इसकी जानकारी बैंक से ली तब उन्हें पता चला कि उनके खाते में पैसा है ही नहीं । तब उक्त किसान द्वारा बैंक प्रबंधन से कहा गया कि जब मैंने पैसा अपने खाते से निकाला ही नहीं तो मेरे खाते से पैसा गया कहां । तब बैंक प्रबंधन ने उस किसान को तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए अगले दिन आने को कहा जब उक्त किसान का अगले दिन बैंक पहुंचा तो उसके खाते में 1लाख रुपये पुनः बैंक प्रबंधन द्वारा डाल दिये गए थे। जब इस मामले की जानकारी किसान संघ को लगी तो किसान संघ ने इस मामले को जमकर विरोध किया और कहा कि यह एक बार की गलती नहीं डौंडी ब्रांच के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में इस प्रकार बार-बार होता जाता है के पूर्व भी बैंक प्रबंधन ने कई किसानों के साथ छल करके उनके खातों से लाखों रुपए की राशि आहरण कर ली है जब भी किसान को इसकी जानकारी रखती थी तो उक्त किसान बैंक जाकर इसकी जानकारी लेना चाहता था कि जब मैं बैंक आया ही नहीं और मैंने कोई विड्रोल भरा ही नहीं और मेरा साइन भी नहीं है तो फिर बैंक प्रबंधन ने कैसे मेरे खाते से राशि विड्रोल कर लीअब किसान संघ ने यह मांग रखें कि फर्जी विड्रोल जमा किया और उसमें हस्ताक्षर किसका था बैंक द्वारा इतनी बड़ी राशि किसके आदेश में निकाला गया इसकी जांच की जाए और किसान आया ही नहीं था तो भुगतान किसको किया गया इसकी भी जांच की जाए और उसमें सलिप्त व्यक्ति का नाम सार्वजनिक किया जाए। जिस कैसियर ने किसान का फर्जी हस्ताक्षर कर बगैर किसान की अनुपस्थिति के उसके खाते से पैसा निकाल लिया था उसके शेयर पर भी तत्काल बर्खास्त की कार्रवाई की जाए अन्यथा किसान संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा किसान संघ ने इस मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द जांच कर सन लिप्त व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करने को कहा इस पर एसडीएम ने कहा कि बैंक के अंदर जाकर जांच करने की अथॉरिटी मेरे पास नहीं है मैं जल्द इस मामले में कलेक्टर ने मिलकर अथॉरिटी लेकर आपको सूचित करता हूं । मजे की बात तो यह है कि डौंडी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में ऐसी छोटी बड़ी हेराफेरी या तो आए दिन होती ही रहती है लेकिन इस पर अक्सर बैंक का कोई कोई बड़ा अधिकारी ध्यान नहीं देता और कोई कार्यवाही भी नहीं होती बैंक प्रबंधन पर अगर कार्यवाही होती तो इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होतीकिसान खेत मे मेहनत कर छोटी-छोटी पूंजी जमा बैंक में करता है जिससे कि वह समय आने पर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके । लेकिन बैंक प्रबंधन द्वारा गरीब किसानों के साथ इस प्रकार की हेरा फेरी कर उनके खाते से फर्जी विड्रोल भरकर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक द्वारा ही पैसा निकाल लिया जाता है और जब किसान पैसा निकालने आता है तो उन्हें कहा जाता है कि तुम ही तो आए थे पैसा निकालने भूल गए होंगे या कहकर उन्हें बैंक से भगा दिया जाता है। नहीं सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अनेक योजनाओं के तहत किसानों के खाते में लाखों रुपए पहुंचा रही है। लेकिन सरकार के इस प्रयास को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डौंडी के बैंक स्टाफ द्वारा चुना लगाने का कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *