रोशन सिंह@उतई।नगर के सिद्धेश्वरी शीतला दुर्गा मंदिर,बंजारी मंदिर,राम दरबार मंदिर, बुढ़ादेव मंदिर,गायत्री मंदिर पंचमुखी हनुमान मंदिर बाजार चौक सहित नगर के अन्य मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर जली आस्था की ज्योति।नगर में इस बार बहुत से निजी घरों में जोत जवारा प्रज्वलित किए गए है।लोगो में इस बार नव दिनो तक होने वाले नवरात्रि पर्व पर भारी उत्साह देखा जा रहा है।आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के शीतला मंदिरों में भी ज्योति कलश प्रज्वलित किए है। नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा शीतला मंदिर में अभिजीत मुहूर्त पर पूजा पाठ कर मंदिर में ज्योति कलश स्थापित कर दीप प्रज्वलित कराए।वही सिद्ध शक्ति पीठ बंजारी मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर ज्योति कलश स्थापित किए गए।श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर में कुल 301 मनोकामना ज्योति कलश व सिद्ध शक्ति पीठ बंजारी मंदिर में कुल 35 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है।
