छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ ने की एकदिवसीय हड़ताल,,,,,,,,,,,,,,,,,तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बैठे थे ।

खबर हेमंत तिवारी छुरा… विकास खंड छुरा के छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ ने आज एकदिवसीय हड़ताल छुरा नगर के मंगल भवन मैदान में की गई। जिसमें ब्लाक के लगभग पांच सौ से अधिक रसोइयों के द्वारा अपने तीन सुत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए नगर में रैली निकालकर अपनी तीन सुत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर छुरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे जहां तहसीलदार नही मिल पाया, वे टीएल बैठक में गरियाबंद गये थे और वहां के कर्मचारियों के द्वारा ज्ञापन लेने की बात पर संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार से मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात पर तहसील कार्यालय के गेट पर ही धरने पर बैठे रहे। वहीं तहसीलदार के पहुंचने पर रासोइया संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता साहू सचिव प्रमिला यादव सहित सैकड़ों महिलाओं ने हड़ताल समाप्त किया गया। बतादें कि पिछले 16 मार्च से पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर हैं,जिससे पंचायत का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं आज रसोईया संघ के हड़ताल पर चले जाने से स्कूलों के मध्यान्ह भोजन का कार्य भी प्रभावित हुआ है। पिछले लंबे समय से रसोईया संघ अपनी मांगों को लेकर समय समय पर सरकार से मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभीतक उनकी मांग सरकार द्वारा पुरा नहीं करने से संघ में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *