टाटीबंध चौक पर प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए साहू समाज ने बढ़ाए हाथ

रायपुर. कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है लॉकडाउन का बुरा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है काम बंद होने से सभी मजदूर अपने घर जाना चाहते हैं यही वजह है कि मुंबई हावड़ा से जुड़ने वाली टाटीबंध चौक पर रोजोना हजारों की संख्या में मजदूरों की भीड़ पहुंच रही है ऐसे में भूखे प्यासे मजदूरों की मदद के लिए शहर के सामाजिक संगठनों के साथ स्वंय सेवी संगठनों ने मदद का बीड़ा उठाया है साहू समाज ने भी प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में लगातार दूसरे दिन आज टाटीबंध से भूखे प्यासे गुजर रहे विभिन्न राज्यों के प्रवासी मजदूरों के लिए खाने पीने के साथ दवाई का इंतजाम किया गया रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ द्वारा बिस्किट, केला, फ्रूटी सहित पानी के साथ दवाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू , प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष सरिता साहू, प्रदेश कार्यालय छात्रावास प्रभारी राजू साहू ,विद्या देवी साहू, चित्रलेखा साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू, युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू, युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष प्यारेलाल साहू,सुधा साहू, शहर जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू,सुरेश साहू, रायपुर संभाग महामंत्री प्रकाशमणि साहू,उपाध्यक्ष द्वय ललित कुमार साहू,प्रेम साहू,संगठन सचिव द्वय शिवशंकर साहू,डॉक्टर पुनीत साहू,युवराज साहू,रायपुर संभाग सोशल मीडिया प्रभारी अनिल साहू,दीपक साहू,सुखुराम साहू, राजकुमार साहू, सेवन साहू,उद्धव साहू, डॉक्टर डी पी साहू, प्रदीप साहू, एवं मनोज साहू सहित रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *