जो प्रेम से राधे कृष्ण भजे,,उसका भव सागर पार, भक्ति के लिए विलम्ब ना करें,,आचार्य इंद्रकुमार शास्त्री

प्रयागराज. श्रीमद भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का संगीतमय् आयोजन ग्राम कपड़ौरा (महराज के पुरवा) मे 18 मार्च से 25 मार्च तक श्रीमती शोभा ठाकुर के स्मृति मे किया जा रहा हैं अयोजक एवं मुख्य श्रोता अर्कनाथ ठाकुर(नेता जी) है कथा वाचक मानस कोकिलाचार्य चित्रकूट धाम के इंद्रकुमार शास्त्री व्यास पीठ से कथा के तृतीय दिवस कहा कि भगवान की पूजा भक्ति से ही भव पार हो सकते है उन्होंने कहा कि भगवान सब कुछ दे देते है लेकिन भक्ति एवं मुक्ति जल्दी नही देते , भक्ति के लिए विलम्ब नही करे ,माला जाप करे पता नहीं कब बुलावा आ जाये कथा वाचक ने प्रहलाद की कथा सुनाई उन्होंने कहा कि ध्रुव माने अटल सत्य , बच्चे मे माँ के दवरा डाला गया संस्कार जीवन भर के लिए अमिट हो जाता है जैसे संग करता है वैसी ही असर पड़ता है उन्होने द्रोपती चीरहरण की कहानी सुनाई भक्त दुखी होता है कन्हैया की गोहार लगाता है और कन्हैया दौड़े चले आते है,जो प्रेम से राधे कृष्ण कहते है वह भव सागर से पार हो जाता है ,उन्होंने स्नान की महत्ता बताई ,,कथा वाचक कोकिला चार्य ने आशीर्वाद पर अपनी बात कहते हुए कहा भगवान एवं अपने से बड़ो ,विद्वान के आशीर्वाद से लोग सफलता की सिद्धि प्राप्त करते है ध्रुव ने सुरुचि का आशीर्वाद से भगवान के भक्त बन गये जो जन भगवान का भजन करते है उसे भगवान भजते है भजन से मन निर्मल हो जाता है भाव से भगवान की प्राप्ति होती है. भगवान स्वरूप बड़ा सुंदर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *