पाटन.नंद घर परियोजना, जो कि अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल है। जिसके अंतर्गत शासकीय आंगनबाड़ियों को नंद घरों में परिवर्तित कर शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण और सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में उन्नत कार्य किए जाते हैं।इसी तारतम्य में आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज जिला दुर्ग स्थित नन्दघर अखरा (पाटन) केंद्र क्रमांक -02 में ,उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल रायपुर द्वारा 100 से अधिक महिलाओं एवम अन्य लाभार्थी के मध्य सामान्य रोगों,अस्थि रोग,कैंसर, हृदय रोग, स्त्री रोग, मस्तिष्क,चर्म रोग ,शिशु रोग,जागरूकता को लेकर हेल्थ टॉक दिया गया। इस हेल्थ टॉक का उद्देश्य महिलाओं एवं पुरुषों में रोगों के प्रारंभिक लक्षण,उनकी रोकथाम एवं इलाज हेतु जागरूक करना था। हेल्थ टॉक के उपरांत लाभार्थियों के लिए नि:शुल्क सामान्य रोगों,अस्थि रोग,कैंसर, हृदय रोग, स्त्री रोग, मस्तिष्क,चर्म रोगक्रीनिंग एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच परामर्श भी रखा गया था जिसमें उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल रायपुर से डॉ.प्रतीक बारले(जनरल सर्जन),डॉ.सूरीअग्रवाल( गाक्नोलोजिस्ट),डॉ.निलय( पेडरिटीशन),डॉ.अभिषेक त्रिपाठी(ओर्थपेडीक), डॉ.सी.एस. साहू ( न्यूरोलोजी),डॉ.योगेश ( इंटरनल मेडिसिन), डॉ.राकेश अग्रवाल(यूरोलोजिस्ट),डॉ.निखिल मोटवानी(कार्डियोलॉजी),और डॉ.हरीश पार्कर (सेक्सियोलॉजिस्ट) और टीम द्वारा लाभार्थियों को नि:शुल्क परामर्श एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ साथ निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। इस आयोजन में कुल 100 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर को सफल बनाने एवं आवश्यक सहयोग हेतु श्री प्रणव अग्रवाल द्वारा उर्मिला मेमो. हॉस्पिटल के विषय में सविस्तार जानकारी दिया गया जिसमें हॉस्पिटल में उपलब्ध सेवाओं को सभी लाभार्थी के द्वारा सराहा गया।नंद घर परियोजना के ऑपरेशनल पार्टनर जनमित्रम की ओर से पूरे कार्यक्रम का निर्वहन परियोजना के असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर पंकज वर्मा द्वारा किया गया। साथ ही दुर्ग क्षेत्र के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर्स मलेश्वर बंजारे ,नितीश वर्मा,घनश्याम कपूर,रीना वर्मा, रीतिका ठाकुर की भी अहम भूमिका रही।कार्यक्रम के उपरांत समस्त हितग्राही माताओ बहनों बुजुर्गों सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए शिविर का समापन किया गया।
