बेमेतरा में राष्ट्रीय कवि संगम का संभागीय अधिवेशन का आयोजन किया गया

** बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा में राष्ट्रीय कवि संगम जिला ईकाई के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम संभागीय अधिवेशन दुर्ग संभाग में मुख्यअतिथि के रूप मेंआशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना,दीप प्रज्जवलित कर शुभारभ किया गया..इस अवसर पर कहा की राष्ट्रीय कवि संगम के संभागीय अधिवेशन के आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय कवि संगम जिला बेमेतरा द्वारा बेमेतरा जिले की साहित्यिक विधा को नया आयाम देते हुए सभी कवियों,लेखकों व साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का उत्तम कार्य किया है,गीत काव्य की वह विधा है जो अपने आप हृदय से फूट पड़े और जिसे सुनकर आसानी से गुनगुनाया जा सके,देश में किसी भी प्रकार का वातावरण बनाने के लिए कवियों की अहम भूमिका होती है,साहित्य समाज का दर्पण होता है । इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा,महेंद्र सिंह विरदी विवेक सुहास पोल, पंकज राठी, मनोज शर्मा ,सुनील झा जिला अध्यक्ष, जगजीत सिंह,महेंद्र देवांगन,राजेंद्र पाटकर,भावेश देशमुख, ईश्वर साहू,बलराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *