भक्त माता कर्मा जयंती व सम्मान समारोह 18 मार्च को उतई नगर साहू द्वारा मनाया जाएगा


उतई। नगर साहू समाज उतई द्वारा 18 मार्च को सुबह 9 बजे से माँ कर्मा सामुदायिक भवन, शीतला नगर उतई मे माँ कर्मा जयन्ती व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होगे। अध्यक्षता खिलावन राम साहू (अध्यक्ष, क्षेत्रीय साहू समाज पुरई) करेगे।विशिष्ट अतिथि पूर्व मंन्त्री श्रीमती रमशीला साहू ,डीकेन्द्र हिरवानी (अध्यक्ष, नगर पंचायत उतई) अश्वनी साहू (अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी, दुर्ग) जगदीश दीपक .(अध्यक्ष, कृषक कल्याण परिषद, दुर्ग)श्रीमती चंद्रकिरण साहू (प्राचार्य, शास. क. उ.मा. शा. उतई) समाजसेवक, रामसिंग सोनबेर होगे।उक्त जानकारी आयोजक समिति के सचिव रोहित साहू ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *