PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे का किया औचक निरीक्षण

रायपुर. लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से केन्द्री के मध्य बने एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया. उन्होंने तेलीबांधा स्थित आरई वॉल निर्माण का निरीक्षण किया और एक्सप्रेस-वे में अन्य फ्लाई ओव्हरों में चल रहे सुधार कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा गई.एक्सप्रे-वे निर्माण से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता के लिए अनिवार्य रूप से जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए और सुधार कार्य जल्द पूरी करें, ताकि इसका लाभ जनता को शीघ्र प्राप्त हो सके.निरीक्षण के दौरान सीजीआरडीसी के प्रबंध संचालक सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, महाप्रबंधक एस. के. कोरी सहित अन्य विभागीय अधिकार एवं अनुबंधक प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *